वीर वाणी

🙏🌹🙏

जिनने आत्म कल्याण का मार्ग है बताया
पर हमने ना अपनाया
जिनने अपरिग्रहता का सुंदर संदेश है बताया
पर हमने ना अपनाया
जिनने अहिंसा को परमो धर्म है बताया
पर हमने ना अपनाया
जिनने जीयो और जीने दो का मार्ग है बताया
पर हमने ना अपनाया😌

हें ।जगत के जीवो?🙏

ज्यो ज्यो बढ़ता जाएगा
संग्रह तुम्हारे जीवन में
दुःख  भी बढ़ता जाएगा

ना पूछो कि क्या होगा परिणाम
जब वाणी का असंयम बढ़ जाएगा।

यहाँ- वहाँ बढ़ रहा हिंसा और मनमुटाव
कौन तुम्हे समझाएगा

मानो मेरी बात प्यारो
आत्मचेतना को जगाने का
सुंदर अवसर हाथ लगा
महावीर को जो अपनाएगा
जीवन सुंदर  बनाएगा

अंतश्चेतना को ढंढोलेंगे
वीर मार्ग पर चलेंगे ।
मैत्री सदभाव जगाएगे
ना लड़ेगे ना झगडेंगे
ना आपस मे उलझेगे
मतभेदो को सुलझेगे
कर स्व को वीर समर्पित
बस शांति दूत बन जाएंगे
जीयो और जीने दो की
अलख जगाएगे
तभी वीर की सच्ची
संतान कहलाएगें
यही होगी तब मेरे वीर को
जन्मकल्याणक पर
 मानव को मानव  कीअसली सौगात
👍
देवाधिदेव 24 वाँ चरम तीर्थंकर  महान शासननायक ,करूनानिधान
क्षमा ना सागर,अहिंसा परमो धर्म  प्रणेता,जीयो और जीने दो सिद्धांतपति मारा व्हाला वीतराग  परमात्मा ना जन्मकल्याणक दिवस पर सभी कल्याणमित्रों को *संगी की तरफ से हार्दिक  बधाई

👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏

🙏🌹  *संगीता बागरेचा*🌹

Comments