रिश्ता है अनमोल

🌹 *रिश्ता है अनमोल*🌹

*रिश्ता है अनमोल*
*लगाओ ना इनका कोई मोल*
*माँ से ममता का*
*बाबुल से विदाई का*
*भाई से रूठने का*
*दोस्तों से दोस्ती का*
*रिश्ता है अनमोल*
*इनका लगाओ ना कोई मोल*
*कुछ दबी ख्वाहिशों का*
*कुछ उदास चेहरों में मंद मुस्कराहटों का*
*कुछ बंद पलको में खोए सपनो का*
*कुछ अनसुनी आहटों का*
*रिश्ता है अनमोल*
*लगाओ ना इनका कोई मोल*
*कुछ दर्द भरे लम्हों का*
*कुछ सुकून भरे साथ का*
*कुछ थमे हुए तुफाँ का*
*कुछ मद्धम सी बरसात का*
*रिश्ता है अनमोल*
*लगाओ ना इनका कोई मोल*
*कुछ उलझी राहों का*
*कुछ कारवाँ से मंजिल का*
*कुछ मझधार से किनारों का*
*कुछ बेहिसाब कोशिशों का*
*रिश्ता है अनमोल*
*लगाओ ना इनका कोई मोल*
 *कुछ जीत से हार का*
*कुछ दुनिया से रस्मो रिवाज का*
*कुछ प्यार से नफरतो का*
*कुछ वक्त से बदलते इंसान का*
*रिश्ता है अनमोल*
 *लगाओ ना इनका कोई मोल*
          😌🙏😌
🙏🌹 *संगी*🌹🙏

Comments