कोमल हूँ कमजोर नहीं
*|| श्री नाकोड़ाजी ||*
*कोमल हूँ कमजोर नहीं.......*
*गिरती पड़ती संभलती हूँ,*
*कोमल हू कमजोर नहीं .....*
*तपते मरूस्थल में भी*
*कदम आगे बढ़ाती हूँ*
*जीवन के तुफानो से*
*हर पल टकराती हूँ*
*कोमल हू कमजोर नहीं ......*
*कहीं हार ना जाऊँ*
*इसलिए लडती हूँ*
*विपरित परिस्थितियों में*
*जीत का हौसला रखती हूँ*
*कोमल हूँ कमजोर नहीं ........*
*दर्द और मीठी चुभन से*
*सुबह शाम गुजरती हूँ*
*निराशा के अंधकार में*
*उम्मीद की लौ जलाती हूँ*
*कोमल हूँ कमजोर नहीं.......*
*कुछ करने की चाहत में*
*जीवन में संघर्ष करती हूँ*
*राह कितनी हो कठिन*
*सत्य को ही चुनती हूँ*
*कोमल हूँ कमजोर नहीं......*
*जीवन का सीधा गणित*
*सादगी से समझाती हूँ*
*संगी मान दो, मान लो,*
*आत्मसम्मान को चुनती हूँ ।।*
*कोमल हूँ कमजोर नहीं......*
*🙏🌹संगीता बागरेचा🌹🙏*

Comments
Post a Comment