थोड़ा खट्टा थोड़ा मीठा भाई-बहन का रिश्ता बोला........

थोड़ा खट्टा थोड़ा मीठा
भाई-बहन का रिश्ता बोला........संगी

भाई का नाज है बहना
भाई का ताज है बहना
भाई की हमराज है बहना
खुशियों का सरताज है बहना

 थोड़ा खट्टा थोड़ा मीठा
भाई-बहन का रिश्ता बोला

बहना नदियां की धारा
तो भाई है किनारा
भाई-बहन का ताना बाना
 बने एक दुजे का सहारा

 थोड़ा खट्टा थोड़ा मीठा
भाई-बहन का रिश्ता बोला

जिसकी बातों में भाई का जिक्र है
खुद से पहले भाई की फिक्र है
भाई की एक मुस्कराहट पर
बलाए लेती मनाती शुक्र है

 थोड़ा खट्टा थोड़ा मीठा
भाई-बहन का रिश्ता बोला

रक्षक बन रक्षा करता
बहना की खातिर लड़ता
बहना की विदाई में
अश्रु झरना बन बहता

 थोड़ा खट्टा थोड़ा मीठा
भाई-बहन का रिश्ता बोला

संगीता बागरेचा (संगी)

Comments