आशा का दीप

http://dynamics🙏🌹 *आशा का दीप*🌹🙏

राह ऐसी प्यारी निष्कंटक बना दो
आशा का दीप कोई नया जला दो।

सबके दिलों में प्यार बसा दो
नफरतों का नामो-निशां मिटा दो।

दिल ना किसी का दुखा दो
ना ही किसी को दर्दे सजा दो।

मदद के हाथ तो बढ़ा दो
प्रेम और आदर सदा दो।

द्वैष के विष को दिल से मिटा दो
आत्मकमल को कुंदन बना दो।

मन की कलियाँ तुम खिला दो
जीवन पथ को नयी दिशा दो।

स्व को ज्योति पुंज बना दो
जीवन मे सबके ज्योति फैला दो।

*संगी मै* को तज स्व को *हम* बना दो
आशा का दीप कोई नया जला दो।

संगीत बागरेचा (संगी)

Comments