मौन एकादशी का महत्व आज के परिपेक्ष्य में.....😢
*||श्री नाकोडाजी||* *आत्ममंथन* *जीवन की नई सोच.....* *जीवन की नई दिशा.....* *✍ संगी की कलम से....* *मौन एकादशी महत्व आज के परिप्रेक्ष्य में.................* 🌀 इस पृथ्वीतल पर 12 महिनों में सर्वश्रेष्ठ दिन हैं। मगसर सुदी एकादशी का,जिसे हम मौन एकादशी के नाम से भी जानते हैं इस दिन तीर्थंकर परमात्मा के कुल 150 कल्याणक हुए हैं।और जो आत्मा विधिपूर्वक मगसर सुदी एकादशी की 11वर्ष तक आराधना करती हैं वह (आत्मा) अल्पकाल में मोक्षसुख प्राप्त करती हैं । 🌀 आज के पवित्र दिन याने मार्गशीष महिने की एकादशी को 18 वें तीर्थकर परमात्मा अरनाथ भगवान ने राजपाट त्यागकर दीक्षा ग्रहण की थी। वहीं उन्नीसवें तीर्थकर मल्लीनाथ भगवान का जन्म, दीक्षा तथा केवलज्ञान यह तीनों कल्याणक इसी एकादशी के दिन हुए और 21वें तीर्थकर नमिनाथ प्रभू का केवलज्ञान कल्याणक भी इसी दिन सम्पन्न हुआ। इस प्रकार तीन तीर्थकर के पांच कल्याणक मार्गशीष शुक्ल एकादशी के कल्याणकारी दिन को पूर्ण हुए। इस प्रकार इस भरत क्षेत्र के अतीत काल अर्थात कत उत्सर्पिणी के चौथे महाजश,छठ...